रेवाड़ी। शहर के ऑटो मार्किट स्थित संस्था कार्यालय पर यंगमैन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यातिथि पर संस्था के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमित स्वामी ने बताया कि आज ही के दिन चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद के एल्फ्रेट पार्क में ब्रिटिश हकूमत के सिपाहियों से लड़ते हुए अंतिम बची गोली से खुद के प्राण लेकर देश के लिए शहीद हो गए। इस अवसर पर ईश्वर पहलवान, मनीष गुप्ता, ललित गुप्ता, रणबीर सिंह, महावीर यादव, सुरेश शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, मनोज यादव, गौरव हरित आदि उपस्थित थे।