फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रंगोली में चांदनी, क्ले मॉडलिंग में नितेश ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 15 Feb 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशनलाल पब्लिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने बीते दिवस ''''स्पेक्ट्रम-द कल्चरल फेस्ट'''' थीम पर आधारित राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में नए कीर्तिमान स्थापित किए।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय, खड़खड़ा में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की शृंखला में केएलपी कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक ओर जहां रंगोली, क्ले मॉडलिंग, कोलार्ज, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, हरियाणवी सोलो डांस(मेल) तथा इंग्लिश कैलीग्राफी में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं दूसरी ओर हरियाणवी सोलो डांस(फीमेल) व कार्टूनिंग में दूसरा स्थान तथा जीके क्विज, मेहंदी व फोटोग्राफी में तीसरा स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने बताया कि रंगोली में चांदनी, क्ले मॉडलिंग में नितेश, कोलाज में शिवांगी, बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट में रेनू, हरियाणवी सोलो डांस (मेल)में कुशाग्र, इंग्लिश कैलीग्राफी मे अपूर्वा, हरियाणवी सोलो डांस(फीमेल) में निर्मला, कार्टूनिंग में वंश, मेहंदी में पल्लवी, निशि, हिमांशी, जीके-क्विज में विनय कुमार, योगेश रोहिल्ला तथा सुधांशु, फोटोग्राफी में अमृत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कॉलेज कार्यकारिणी के प्रधान अमित गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल कुमार गोयल और कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल सहित प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने जीके क्विज प्रभारी मीनू घई, फाइन आर्ट्स प्रभारी मोनिका कुमारी, नृत्य प्रभारी डॉ. ममता शर्मा तथा साहित्यिक प्रभारी प्रतिभा राव सहित सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें