फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चमन को अधमरा कर फेंका था, इलाज के दौरान हुई मौत

Sun, 11 Jan 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बीते वर्ष 15 अक्तूबर को युवक की चमन अपहरण के बाद हत्या के मामले में नामजद चार फरार आरोपियों के विरुद्ध जिला पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनमें मुठभेड़ में घायल गांव गोकलगढ़ निवासी हर्ष उर्फ तोतला का शामिल था।
पुलिस इस मामले में 5 आरोपी रविंद्र कुमार उर्फ मंगीया, शिवम सैनी, गजेंद्र उर्फ चिंटू, सोनिया व महमपाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब छठे आरोपी हर्ष उर्फ तोतला को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

गांव भटेड़ा निवासी नितेश उर्फ चोटी ने शिकायत में बताया था कि 15 अक्तूबर 2025 को वह साथियों के साथ बाजार गए थे। बाइक पर साथी अंकित उर्फ चमन, मोहित व यश बैठे थे। स्कूटी पर वह, दोस्त विजय, प्रवीण व कुलदीप पंडित बैठे हुए थे। मोहल्ला नई बस्ती के पास मन्नू सैनी बाइक लेकर खड़ा था। उशने अंकित उर्फ चमन की बाइक को रुकवा लिया।
बाइक रुकते ही उसने अभद्र व्यवहार किया। इसको लेकर उनका मन्नू से झगड़ा हो गया। मन्नू ने साथियों को फोन कर दिया। विवाद की आशंका से वह साथी प्रवीण उर्फ पीजी व कुलदीप पंडित को उनके गांव गुरावड़ा तक छोड़ने गए। झज्जर चौक के पास फ्लाईओवर पर चढ़ने पर एक बोलेरो गाड़ी ने अंकित उर्फ चमन की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें चमन घायल हो गया।
विज्ञापन

बोलेरो से आए शिवम सैनी व तरुण उर्फ तन्नू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंकित उर्फ चमन को गाड़ी में जबरन डाल लिया और गोकलगढ़ की तरफ लेकर चले गए। एक घंटा के बाद आरोपी चमन को आईटीआई रेवाड़ी के सामने फेंक गए। उपचार के दौरान चमन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें