फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: काली फिल्म लगाने वाले 25 वाहन चालकों के काटे चालान

Tue, 29 Apr 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 20रेवाड़ी। हाईवे पर वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म हटवाते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म लगाने वाले 25 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।
डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर ने बताया कि वाहनों पर काली फिल्म लगाने की वजह से गाड़ी के अंदर कुछ दिखाई नहीं देता जिसका फायदा उठाकर कुछ अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाना कानूनन अपराध है। इसके खिलाफ अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2025 में अब तक 400 से अधिक ब्लैक फिल्म वाले वाहन चालकों के चालान किए हैं। अभियान के दौरान लोगों से सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए पुलिस का सहयोग करने और ट्रैफिक नियमों की पालन करने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें और उनकी अनदेखी ना करें। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें