वाहन की जांच करते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
- फोटो : poni news
भिवाड़ी। पुलिस व परिवहन विभाग ने वीरवार को संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। कई बाइक सवार बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।
ट्रैफिक इंचार्ज संजय शर्मा ने बताया कि 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत मनसा चौक पर यह कार्रवाई की गई जिसमें मौके पर ही करीब 48 वाहनों के चालान बनाए गए। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को समझाइश दी गई और भविष्य में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अभियान आगामी 18 नवंबर तक जारी रहेगा।
आगे कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सड़कों पर दौड़ रहे थ्री-व्हीलर वाहनों की गहन जांच की जाएगी। साथ ही भिवाड़ी मोड़ पर शाम और सुबह के समय जाम हटाने के प्रयास करेंगे।