फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1656 वाहनों की जांच, सिर्फ तीन के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार रात को जिलेभर में नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर रात 10 से सुबह चार बजे तक जांच अभियान चलाया। एसपी नाजनीन भसीन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 35 स्थानों पर नाकाबंदी कर 1656 वाहनों की जांच की गई। लेकिन एक वाहन जब्त करने के साथ महज तीन वाहनों के ही चालान किए जा सके।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 20 पैदल गस्त पार्टी, 10 राईडर तथा 37 पुलिस वाहनों मे गस्त की गई। इसके अलावा 106 सार्वजनिक स्थानों को चैक किया गया और 148 लोगों से पूछताछ कर उनके पर्चा अजनबी जारी किए गए। इसके अलावा खोल थाना पुलिस अपने क्षेत्र से एक आरोपी को काबू कर 120 बोतल शराब सहित काबू किया है। अभियान के दौरान ही धारूहेड़ा पुलिस ने अपने क्षेत्र से दो लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 48 बोतल शराब बरामद की है। इसी दौरान अपने क्षेत्र से किसी बडी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर तथा 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें