फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली में मास्क नहीं लगाने पर 18 दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
संक्रमण से बचाव के लिए दुकानदारों द्वारा अपनाए मानदंडों की जांच करती टीम। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोसली। कोसली क्षेत्र में कोरोना की रोकथाम को लेकर प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। वीरवार को मास्क नहीं लगाने पर 18 दुकानदारों के चालान कर जुर्माना किया गया। इसके अलावा संक्रमण की रोकथाम के लिए अब कोविड-19 की टीम द्वारा प्रतिदिन सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, फेस मास्क या कपड़े से फेस कवर न करने पर 500 रुपये का जुर्माना भी किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम कुशल कटारिया ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह वायरस अपने आप चलकर शरीर में प्रवेश नहीं करता। कोरोना से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। इसलिए बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ मास्क पहनना अनिवार्य है। दुकानों पर सामान लेने वाले ग्राहकों के हाथ अवश्य धुलवाएं, इसके बाद दुकानदार अपने हाथ भी सैनिटाइज करते रहें। घर जाते ही कपड़े व जूते उतारकर अलग रखें।
एसडीएम के निर्देशानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र यादव, पंचायत विभाग के एसईपीओ श्रीभगवान और धर्मेद्र यादव की टीम ने कोसली स्टेशन स्थित बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग तथा दुकानों पर कोविड-19 की रोकथाम के दुकानदारों द्वारा अपनाए जाने वाले मापदंडों की जांच की। टीम ने नाहड़ रोड और साल्हावास रोड पर बनी दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने मास्क नहीं लगाने वाले 18 दुकानदारों का चालान किया तथा दुकानदारों को निर्धारित दूरी बनाकर सामान बिक्री की हिदायत दी। टीम ने कोसली स्थित एसबीआई शाखा के बाहर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें