नगर पालिका के सभागार में वीरवार को नपा चेयरमैन विरेंद्र सिंह महलावत के साथ पांच अन्य नगर पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
एसडीएम संजीव कुमार ने इन सभी को यह शपथ दिलाई। खास यह है कि बावल नगर पालिका के चेयरमैन के अलावा 13 नगर पार्षद भी हैं, जिनमें से आज केवल 5 शपथ लेने पहुंचे। उधर पता चला है कि वार्ड एक से पार्षद ने पारिवारिक कारणों के चलते शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हो पाने की बात भी नपा सचिव सुमित कुमार के पास दर्ज कराई है। उधर नए चेयरमैन महलावत ने शपथ लेने के बाद कहा कि शहर के व्यापारी को सुरक्षा देना और शहर के विकास को गति देना उनकी प्राथमिता रहेगी। चेयरमैन के अलावा आज एसडीएम बावल संजीव कुमार ने जिन नगर पार्षदों को शपथ दिलाई, उनमें वार्ड 5 से सुखबीर सिंह, वार्ड 9 से मेनका देवी, वार्ड 10 से रेखा कुमारी, वार्ड 11 से उर्मित और वार्ड 13 से विरेंद्र सिंह शामिल हैं।
ये नहीं पहुंचे शपथ लेने
इस कार्यक्रम में वार्ड 1 से शीला, वार्ड 2 से रेणु प्रमोद बागड़ी, वार्ड 3 से अनीता, वार्ड 4 से कमल देवी, वार्ड 6 से देवेंद्र, वार्ड 7 से अर्जुन, वार्ड 8 से रोहतास और वार्ड 12 से रमेश कुमार शपथ लेने नहीं पहुंचे।