फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रसायनयुक्त पानी का समाधान नहीं हुआ तो चेयरमैन और पार्षद देंगे सामूहिक इस्तीफा

Sat, 08 Jul 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। भिवाड़ी से आने वाले रसायनयुक्त पानी की समस्या से परेशान धारूहेड़ा के नगर पार्षदों ने शुक्रवार को चेयरमैन कंवर सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे 9 जुलाई को शहर बंद करने के साथ ही एक दिन का सांकेतिक धरना भी देंगे। इसके बाद भी पांच दिन में दूषित पानी का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो चेयरमैन और पार्षद सामूहिक इस्तीफा देंगे। बैठक में चेयरमैन कंवर सिंह यादव के अलावा सभी 18 पार्षद और पार्षद पति मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान कंवर सिंह ने कहा कि भिवाड़ी से आने वाले रसायनयुक्त पानी से धारूहेड़ावासियों की जीना दुश्वार हो गया है। प्रशासन की ओर से कई बार हरियाणा व राजस्थान के अधिकारियों की बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जनप्रतिनिधि होने के नाते सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि 9 जुलाई को बाजार बंद रखे जाएंगे तथा एक दिन का सांकेतिक धरना दिया जाएगा। उसके बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया जा रहा है कि अगर दूषित पानी का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो पार्षद व चेयरमैन सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें