गांव बासदूधा में आयोजित बाबा भैरों के मेले में आई दो महिलाओं के गले से बदमाशों ने चेन झपट ली। चेन छीनने के बाद बदमाश भीड़ में गायब हो गए। बासदूधा में स्थित प्रसिद्ध भैरों मंदिर में शुक्रवार को मेले का आयोजन किया गया था।
जानकारी के अनुसार गांव मंदौला निवासी अनीता देवी पत्नी देवेंद्र कुमार मेले में बाबा भैरों के दर्शन करने आई थी। इस दौरान भीड़ में किसी व्यक्ति ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। वहीं ढालका निवासी निर्मला देवी ने शुक्रवार की शाम को खोल थाना पुलिस चेन झपटने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एचसी रविदत्त ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।