फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निशानेबाजी में चहक ने जीता कांस्य पदक

Sat, 31 Jan 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर चहक को बधाई देते कोच रमन राव। स्रोत : कोच - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। शक्तिनगर की निशानेबाज चहक ने भोपाल में आयोजित 69वीं स्कूली नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीत कर हरियाणा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सत्रह वर्षीय चहक ने 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में व्यक्तिगत स्पर्धा में 400 में 382 अंक लेकर कांस्य पदक जीता। साथ ही टीम इवेंट में हरियाणा को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

चहक ने उच्च श्रेणी अंडर-19 में भाग लिया था। अंतरराष्ट्रीय कोच रमन राव ने बताया कि चहक ने जोनल से नेशनल तक निरंतर मेहनत के साथ अपने प्रदर्शन को निखारा है। उन्होंने चहक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें