फोटो 01 प्रमाण पत्र हाथों में लिए महिला प्रशिक्षु। संस्थ
नारनौल। शहर के आजाद चौक पर संचालित महिला सिलाई सेंटर पर बुधवार को सिलाई सीखने वाली छात्राओं के एक बैच को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बैच में शामिल 20 महिला प्रशिक्षु शामिल थीं और प्रशिक्षण के एक साल की अवधि पूरी होने के बाद सभी का सिलाई टेस्ट लिया गया। इसमें सभी ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए परीक्षा पास की और इसके बाद सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
15 से 20 लड़कियों को होता है बैच
सिलाई सेंटर पर प्रशिक्षण देने वाली प्रशिक्षिका कुसुम लता ने बताया कि सेंटर पर पूरे दिन में तीन बैच का संचालन किया जाता है जिसमें 15 से 20 लड़कियां सिलाई की ट्रेनिंग लेती हैं। पिछले एक वर्ष से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं छात्राओं के लिए सिंगर सिलाई मशीन कंपनी की ओर से परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के उपरांत बुधवार को कंपनी की ओर से सेंटर पर आई प्रबंधक नीलम देवी ने छात्राओं के सर्टिफिकेट जारी किए।
महिलाओं को बनाना है आत्मनिर्भर
बेलाज क्लब के प्रधान निर्मल जिंदल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपने क्लब की सदस्यों के साथ प्रमाणपत्र वितरित करते हुए बताया कि महिलाओं की संस्था व सिंगर सिलाई मशीन कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में इस सेंटर पर सिलाई प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं ने सिंगर सिलाई मशीन एवं रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए बेहद प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर प्रियंका संघी, राजकुमार चौधरी, रेखा रावत, नीलम चैधरी, सारिका गर्ग, पूनम चैधरी, बबीता गुप्ता, प्रवीण संघी, विनोद चैधरी, नरेश गोगिया व विजय जिंदल आदि उपस्थित रहे।