फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जनगणना..कुछ लोगों के एक ही गली में दो से तीन मकान, नहीं दे रहे सही जानकारी

Thu, 07 May 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मकान सूचीकरण का कार्य करते प्रगणक। स्त्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। जनगणना के तहत पहले चरण में मकानों की सूची बनाई जा रही है। इस कार्य में लगे शिक्षकों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके एक ही गली में दो से तीन मकान हैं। ऐसे लोग प्रगणकों को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे लोग जिनके एक ही गली में दो से तीन मकान हैं, ऐसे लोग जनगणना कर्मियों को स्पष्ट जानकारी देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जनगणना को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी के कारण उन्हें बार-बार समझाना पड़ रहा है।
शिक्षित वर्ग के लोग प्रगणकों को सभी जानकारी दे रहे हैं लेकिन मजदूर वर्ग के लोग सभी जानकारी देने में डर रहे हैं। ऐसे लोगों को समझाने में शिक्षकों को मशक्कत करनी पड़ रही है। मजदूर वर्ग के लोगों को बताना पड़ रहा है कि जनगणना के तहत ली जाने वाली जानकारी का कहीं दुरुपयोग नहीं होगा बल्कि ये जानकारियां विकास योजनाओं में सहायक होंगी।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि जिन लोगों को पहले से जानकारी है कि मकान सूचीकरण का कार्य चल रहा है, वे पूरा सहयोग करते हैं। ऐसे परिवार आसानी से जानकारी उपलब्ध करा देते हैं। लेकिन जिन क्षेत्रों में मजदूर वर्ग के लोग व कम पढ़े लिखे लोग अधिक रहते हैं, वहां कर्मचारियों को काफी समझाना पड़ता है।
कई लोग सूचीकरण के उद्देश्य को ठीक से नहीं समझ पाते जिसके कारण जानकारी लेने में समय अधिक लगता है। बताया कि किराये के मकानों में सबसे ज्यादा परेशानी आती है।
कई मकान मालिकों के दो या उससे अधिक मकान हैं, जिनमें से कुछ किराये पर दिए गए हैं। एक मकान में कई कमरे बने होते हैं और उनमें बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। ऐसे मामलों में सही जानकारी जुटाना चुनौती बन जाता है।
कई बार मकान मालिक किरायेदारों की पूरी जानकारी देने से हिचकते हैं। कुछ लोग यह सोचकर जानकारी छिपाने की कोशिश करते हैं कि कहीं इसका उपयोग किसी अन्य सरकारी प्रक्रिया में न हो जाए। ऐसे में उन्हें समझाया जाता है कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें