फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया

Thu, 30 Jan 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15 मोक्ष कल्याणक कार्यक्रम में उपस्थित महिला प्रकोष्ठ की सदस्य। स्रोत : संस्था - फोटो : स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। दिगंबर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ की तरफ से तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक नगर के मंढई मोहल्ला स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मनाया गया।
विज्ञापन

इसमें प्रकोष्ठ की सदस्याओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। समिति की अध्यक्षा शारदा जैन ने कहा कि भक्तामर स्तोत्र में आदिनाथ भगवान की महिमा का 48 काव्यों में गुणानुवाद किया गया है। कार्यक्रम में भक्तामर स्त्रोत का भक्तिभाव से मनन किया। सदस्याओं ने भजन, पालना, बधाई भक्ति नृत्य आदि करते हुए मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया। प्रकोष्ठ की सचिव नेहा जैन व कोषाध्यक्ष सीमा जैन ने कहा कि रेवाड़ी में आए आचार्य ज्ञानभूषण और क्षुल्लक विदेह सागर के प्रवचन का लाभ उठाना चाहिए। आरती में सभी सदस्याओं ने हिस्सा लिया। वहीं, बड़ौत (यूपी) कार्यक्रम के दौरान हुई घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सभी घायलों के स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर मंजू जैन, कीर्ति जैन आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें