फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाजपा की जीत पर लड्डू बांटकर मनाया जश्न

Tue, 05 May 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली लड्डू बांटकर खुशी मनाते। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अटूट नेतृत्व और संगठन की जीत है। बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के वर्षों पुराने कुशासन, तुष्टीकरण और अराजकता की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को बंगाल के घर-घर तक पहुंचाया, जिसका परिणाम आज पूरी दुनिया देख रही है।
उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गृहमंत्री के मार्गदर्शन में किसी भी प्रकार की चुनावी हिंसा नहीं हुई व चुनाव आयोग और प्रशासन ने पूरी तरह निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए।
विज्ञापन

वंदना पोपली ने बताया कि इस परिणाम से रेवाड़ी के आगामी नगर परिषद चुनाव और धारूहेड़ा नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें