फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रीन पटाखों से मनाएं दीपावली, पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प

Wed, 04 Nov 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। वीर भगतसिंह युवा दल की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ग्रीन पटाखों से दिवाली मनाने की अपील की गई। अध्यक्षता प्राचार्य दीवान सिंह ने की। प्रो. सीएल सोनी और संस्था के प्रधान दिनेश कपूर ने विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदूषित हवा से आंखों में जलन, अस्थमा और हृदय रोगियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में सभी को प्रदूषण कम करने में सहयोग करना चाहिए और केवल ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को उपयोगी साहित्य और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से राधा-कृष्ण और प्राकृतिक दृश्यों के चित्र भेंट किए गए। इस अवसर पर मलखान सिंह, मोनिका पंडिता, नीतू शर्मा, महेश गर्ग सहित शिक्षक और संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें