फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 10वीं की संस्कृत और 12वीं की केमिस्ट्री की परीक्षा हुई

Sat, 28 Feb 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं हुईं। 10वीं कक्षा की संस्कृत और 12वीं कक्षा की केमिस्ट्री की परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई। 12वीं केमिस्ट्री की परीक्षा में 5435 परीक्षार्थी उपस्थित और 33 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 10वीं की संस्कृत परीक्षा में 189 विद्यार्थी उपस्थित और 4 गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। परीक्षार्थियों की तलाश केंद्र के गेट पर ही ली गई। उन्हें केवल पेन ले जाने की अनुमति थी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। 2 मार्च को 10वीं की हिंदी और 12वीं की संस्कृत विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें