रेवाड़ी। सीबीएसई की तरफ से वर्ष 2024 में होने वाली हर महीने गतिविधियों का शेड्यूल जारी किया गया है। विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि जनवरी माह से लेकर दिसंबर तक हर महीने स्कूलों में 16 तरह के गतिविधियां बच्चों को कराई जाएंगी।
बोर्ड का मानना है कि स्कूलों में ऐसी होने वाली गतिविधियों से बच्चों का तनाव कम होने के साथ ही विद्यार्थियों को आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। बता दें कि जारी किए गए एक्टिविटी में सीबीएसई ने पूरे वर्ष विद्यार्थियों की होने वाली गतिविधियों का शेड्यूल जारी किया है। इसमें स्टूडेंट बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए एक्टिविटी की विविध विज्ञान प्रदर्शनी, आर्यभट्ट गणित चुनौती, हेरिटेज इंडिया क्विज, विज्ञान चुनौती, पढ़ने की चुनौती, कहानी सुनने की प्रतियोगिता, खेल और खेल प्रतियोगिताएं आदि शामिल है।
सीबीएसई की तरफ से जारी कैलेंडर में दी गतिविधियों को नियमित कराने की व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही विद्यालय स्टाफ को वार्षिक कार्ययोजना तैयार करनी होगी। साथ ही सीबीएसई एएस, एआर एप के जरिये गतिविधियों का स्कूल प्रबंधन को रिपोर्ट करना होगा। इसके लिए नोडल शिक्षक की नियुक्ति भी करनी होगी।
बच्चों को होगा फायदा
दडौली स्कूल की प्रिंसिपल सरिता यादव ने बताया कि सालभर की गतिविधियों के लिए सीबीएसई की तरफ से कैलेंडर जारी किया गया है। भी गतिविधियां बताई गई हैं उनको स्कूलों में लागू किया जाएगा। इससे काफी फायदा होगा। बच्चे तनावमुक्त भी रहेंगे।
वर्षभर का शेड्यूल
अप्रैल लीडरशिप प्रोग्राम, एक्सप्रेशन सीरिज
अप्रैल-मई में साइंस चैलेंज
जून सीबीएसई रीडिंग चैलेंज
जुलाई एक्सप्रेशन सीरिज का आयोजन
अगस्त आर्यभट्ट गणित चैलेंज
सितंबर विज्ञान प्रदर्शनी
सितंबर से नवंबरसीबीएसई स्पोर्ट्स एंड गेम्स प्रतियोगिता
अक्तूबर एक्सप्रेशन सीरिज
अक्तूबर से नवंबर हेरिटेज इंडिया क्विज