फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 25 केंद्रों पर आज से शुरू होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं

Sat, 15 Feb 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के 25 परीक्षा केेंद्रों पर 15 फरवरी से सीबीएससी की परीक्षाएं शुरू होंगी। पहले दिन 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय और 12वीं फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। कुछ विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में जिले में 10वीं में करीब 9 हजार और 12वीं में लगभग 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। छात्रों को परीक्षा केंद्र में आधे घंटे पहले पहुंचना होगा और 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीबीएसई ने विद्यार्थियों के तनाव को कम करने और उन्हें परीक्षा की तैयारी में सहायता देने के लिए मनो-सामाजिक परामर्श सेवाएं भी शुरू की हैं। यह सेवाएं 4 अप्रैल तक उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन



जिले के यह विद्यालय बनाए गए केंद्र : पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय कोनसीवास, पीएमश्री स्कूल जेएनवी नैचाना, टैगोर पब्लिक स्कूल जादरा, दिल्ली पब्लिक एसआर एसईसी स्कूल, धरचाना, आरपीएस पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा, राष्ट्रीय एसआर एसईसी स्कूल खंडोरा, यूरो इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, विवेकानंद एसआर एसईसी स्कूल धारूहेड़ा, सीआर इंटरनेशनल स्कूल तिहारा, सूरज स्कूल गुड़ियानी, आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, विवेकानंद एसआर सेकेंडरी स्कूल कुंड, सूरज स्कूल रेवाड़ी ऋषि पब्लिक स्कूल रेवाड़ी हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसली, राव पहलाद सिंह पब्लिक स्कूल कोसली, पाथ फाइंडर ग्लोबल स्कूल कोसली, सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, कैनाल वैली पब्लिक स्कूल बेरली खुर्द, दिल्ली पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, कैम्ब्रिज स्कूल रेवाड़ी, आरसी ग्रीन फील्ड स्कूल रेवाड़ी, जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, स्वामी उमा भारती सीनियर एसईसी स्कूल रेवाड़ी और होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल रेवाड़ी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज

सभी रेगुलर परीक्षार्थियों को अपने स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। प्राइवेट परीक्षार्थियों को हल्के या उजले रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। सभी परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ स्कूल का आईडी कार्ड (रेगुलर छात्रों के लिए) या सरकारी फोटो पहचान प्रमाण (निजी छात्रों के लिए) परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। पारदर्शी पाउच में पेंसिल, पेन, इरेजर, स्केल, राइटिंग पैड, और पानी की पारदर्शी बोतल।


परीक्षा में क्या नहीं लाया जा सकता

किसी भी छात्र को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्टवॉच, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं है। कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे प्रिंटेड या लिखी हुई पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, आदि, वॉलेट, हैंडबैग, गॉगल्स, पाउच आदि व्यक्तिगत वस्तुएं प्रतिबंधित हैं। खाद्य पदार्थ (मधुमेह रोगियों को छोड़कर) लेकर जाने की किसी को अनुमति नहीं है।

-
परीक्षा केंद्र पर क्या करें

विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले एक दिन अपनी परीक्षा केंद्र का दौरा करना चाहिए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रवेश पत्र पर अंकित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और हस्ताक्षर करें।

बोर्ड ने कहा है कि यदि किसी विद्यार्थी ने उत्तरपुस्तिका में गाली या धमकी लिखी या करेंसी रखी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड ने जारी निर्देश में कहा है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के अफवाह फैलाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों को वर्तमान के साथ अगले वर्ष की परीक्षा से भी वंचित रखा जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं। हमारी पूरी तैयारी है। -विक्रम यादव, सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें