फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोटरसाइकिल चोरी में दबोचा, एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

Tue, 02 Dec 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपी बंटी उर्फ गुरजीत सिंह। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
भिवाड़ी। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी में कोलाण निवासी बंटी उर्फ गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी करीब एक दर्जन वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि 10 नवंबर की रात अलवर बाईपास स्थित भगत सिंह कॉलोनी में ओम हॉस्पिटल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। शिकायतकर्ता धारूहेड़ा निवासी टीनू वर्मा ने 13 नवंबर को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। इसके खिलाफ पहले से करीब 12 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। चोरी की गई बाइक बरामद करने के साथ-साथ अन्य पुराने मामलों में भी उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें