फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Fri, 17 Mar 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
-मोहल्ला विजयनगर का मामला, सीसीटीवी में चार युवक दिखाई दे रहे मंदिर में घुसते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कोनसीवास रोड स्थित मोहल्ला विजय नगर में बुधवार रात को हनुमान मंदिर में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर मंदिर का दानपात्र उखाड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। सुबह जब लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो दानपात्र उखड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चोरी करने वाले आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। शिकायत के बाद माॅडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला विजय नगर निवासी देवेंद्र यादव ने बताया कि कोनसीवास रोड पर प्रकाश वाटिका के नाम से उनका समारोह स्थल है। उन्होंने वाटिका के साथ ही हनुमान मंदिर बनाया हुआ है। मंदिर में दानपात्र भी लगा था। रात को चोरों ने दानपात्र उखाड़ लिया और नकदी निकाल ले गए। सुबह लोग मंदिर में पहुंचे तो वारदात का पता लगा और देवेंद्र व पुलिस को सूचना दी गई। माॅडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देवेंद्र के अनुसार दानपात्र में करीब 15 हजार रुपये थे। पुलिस ने वाटिका के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो रात करीब 12 बजे चार युवक मंदिर के बाहर खड़े दिखाई दिए। कुछ देर इधर-उधर घूमने के बाद चारों युवक मंदिर में जाते और दानपात्र उखाड़ने के बाद बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है और चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें