फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ लाने गए सैनिक के घर से नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना का एक जवान जो हरिद्वार कांवड़ लाने गया था पीछे से उसके गांव खंडोडा स्थित घर की खिड़की तोड़ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर नकदी और गहने चुरा ले गए। उसकी पत्नी ने बावल थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। इस वारदात में ोरों ने सोने के गहने और 5 हजार रुपये नकद चुराए हैं। बावल पुलिस इस वारदात को लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खंडोडा का अशोक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। वह इन दिनों अवकाश बिताने अपने पैतृक गांव आया हुआ था। हाल में वह कांवड़ लाने हरिद्वार गया था। पीछे घर में उसकी मां सुमित्रा और पत्नी भावना थी। सोमवार की आधी रात के बाद चोर उसके घर में घुसे और उन्होंने सास बहु जिस कमरे में सो रही थीं उसको बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरे की खिड़की को तोड़कर अंदर घुसकर एक सूटकेस चुराया, जिसमें सोने की चार चूड़ियां, एक सोने की चैन, 5 हजार नकद एवं अन्य सामान रखा हुआ था। सुबह जब उक्त दोनों महिलाएं नींद से जागी तो उनको कमरा बाहर से बंद मिला। पड़ोसियों को आवाज लगाकर उन्होंने बाहर से बंद किया हुआ कमरा खुलवाया। जवान अशोक की पत्नी भावना ने इस चोरी की सूचना बावल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी ली और चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव खंडोडा में एक जवान के घर में चोरी की वारदात हुई है। पुलिस को सूचना मिली है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विद्यासागर, एचएचओ, बावल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें