फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नकदी व सोने की अंगूठी चोरी

Tue, 28 Nov 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। पातुहेड़ा गांव में किरायेदार के कमरे का ताला तोड़ कर चोर नकदी ओर सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। पातुहेड़ा गांव में उत्तरप्रदेश के निवासी माताप्रसाद किराये के मकान में रहते हैं। वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से बाहर गए थे। दूसरे दिन कमरे पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और कमरे का सामान बिखरा हुआ था। अंदर देखा तो अलमारी में रखे 15 हजार नकद और सोने की अंगूठी नहीं मिली। घटना की शिकायत कसोला थाने में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें