धारूहेड़। महेश्वरी के एक व्यक्ति ने अपने बेटे के अपहरण का मामला सेक्टर-छह थाना में दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में संजय सिंह ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा आशीष उर्फ तुषार बुधवार शाम को गांव के बाहर गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। उन्होंने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। कुछ समय बाद एक अनजान नंबर से उनके पास काल आया। काल करने वाले ने कहा कि उसका बेटा हमारे पास है। वह इस समय 75 फीट रोड पर शराब ठेका के पास है। काल करने वाले ने कहा कि उसका मोबाइल दे जाओ और अपने बेटे को ले जाओ। काल आने के बाद संजय सिंह अपने स्वजन के साथ शराब ठेका के पास पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। सेक्टर-छह थाना पुलिस ने संजय की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है।