फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पथरी का गलत ऑपरेशन करने पर चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 05 Aug 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। महिला का गलत ऑपरेशन करने पर एक निजी अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरुग्राम के गांव राठीवास निवासी अजय कुमार राठी ने बताया कि 13 फरवरी 2024 को उनकी पत्नी गुड्डी बाई के पेट में दर्द हुआ। उसी समय उसे शहर के बावल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर के कहने पर वहां उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया। वहां से मरीज को अन्य दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी रिपोर्ट देखकर बताया कि दाईं ओर किडनी में पथरी है। वहां मौजूद डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के लिए कहा और अगले दिन ऑपरेशन कर दिया गया। 2 दिन के बाद छुट्टी दी गई। घर पहुंचकर 4 दिन बाद जब डिस्चार्ज समरी देखी तो उसमें बाईं ओर का ऑपरेशन करने की बात लिखी हुई थी। पीड़ित अगले दिन फिर अस्पताल पहुंचा और वहां डॉक्टर से पूछा कि जब पथरी दाईं ओर थी तो ऑपरेशन बाईं ओर का क्यों कर दिया। पहले तो डॉक्टर ने कहा कि रिपोर्ट गलत हो गई होगी। बाद में उन्होंने मान लिया कि गड़बड़ी हुई है, फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें