फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुष्कर्म पीडि़ता की हत्या का आरोपी बीकानेर से गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या कर फरार आरोपी सुधीर को पुलिस ने रविवार को राजस्थान के जिला बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद हत्या के कारणों का भी खुलासा होगा।
विज्ञापन

जिस व्यक्ति ने महिला की हत्या की है, उस पर महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। आरोपी 31 जुलाई की रात 2 बजे अंधेरे में सूट-सलवार पहनकर महिला की वेशभूषा में घर में घुसा और महिला की हत्या कर दी। करीब 36 वर्षीय महिला ने 16 जुलाई को ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी ने गुस्से में आकर महिला की हत्या कर दी। हत्या के समय महिला का पति ड्यूटी पर गया था। घर पर सिर्फ महिला का भाई ही था। महिला का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। वारदात के समय बेटा भी घर पर नहीं था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिजन उच्च अधिकारियों से भी मिले थे। इसके बाद भी आरोपी नहीं पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें