फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: करियप्पा ने मानेकशॉ को 27-24 से हराया

Sun, 05 May 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला के ग्राम गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में तीन दिवसीय अंतरसदनीय बाॅस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को बॉयज का फाइनल मैच करियप्पा सदन और मानेकशॉ सदन और गर्ल्स बास्केटबॉल का फाइनल की रेजांगला और कारगिल सदन के बीच खेला गया। इसका प्रारंभ रेफरी सीएचएम थान सिंह व हवलदार रमन थापा के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यालय के वरिष्ठ सदनों को दो पूलों में विभाजित कर लीग आधार पर मैच खेले गए। सेमीफाइनल विजेताओं के बीच विद्यालय के मैदान पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। कांटे की टक्कर वाला फाइनल मुकाबला खेला गया। अंतत: बाजी करियप्पा सदन के हाथ लगी। करियप्पा ने मानेकशॉ को 27-24 के अंतर से पराजित कर बास्केटबॉल ट्रॉफी पर कब्जा किया।

कक्षा-11वीं के कैडेट लक्ष्य दलाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वही बालिकाओं की बाॅस्केटबॉल प्रतियोगिता में कारगिल सदन ने रेजांगला सदन को 26-18 के अंतर से पराजित कर गर्ल्स बास्केटबॉल मैच जीता। प्राचार्य कर्नल जसरोटिया ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया। अंत में विजेता दल को बाॅस्केटबॉल ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन


प्राचार्य कर्नल जसरोटिया ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उन्हें शारीरिक, मानसिक और सामूहिक रूप से मजबूत होने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें