फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन के बीच फंसी तेज रफ्तार कार, आधे घंटे खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
कार को हटाने का प्रयास करते यात्री। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोसली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी कार को तेज दौड़ाते हुए लाइन नंबर एक की पटरियों में फांस दी। घटना के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। इसी बीच भिवानी-मथुरा सवारी गाड़ी भी स्टेशन पर पहुंच गई। इसी मौके पर पुहंची पुलिस ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर कार को बाहर निकाला। मथुरा सवारी को गाड़ी को करीब आधा घंटा देरी से रवाना किया गया। कार चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे कोसली के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक व्यक्ति अपनी कार को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए रेलवे लाइन नंबर एक के बीचों बीच फंसा दिया। तेज रफ्तार कार को देखकर यात्रियों में भगदड़ मच गई। कार को पटरियों के बीच फंसी देखकर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यात्रियों की मदद से कार को बाहर निकाला। इसी दौरान भिवानी से मथुरा की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी भी स्टेशन पर पहुंच गई। लेकिन पटरियों के बीच कार फंसी होने के कारण सवारी गाड़ी को करीब आधा घंटा देरी से रवाना किया गया। घटना से यात्रियों में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें