फोटो : 01रेवाड़ी। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। स्रोत : वीडियो ग्रैप
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मोहल्ला अर्जुन नगर में देर रात चोर ने घर के पास खड़ी एक कार चोरी कर ली। सुबह परिजन उठे तो कार नहीं मिली। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो कार चोरी करते हुए युवक दिखाई दिए। पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला अर्जुन नगर के रहने वाले मनीष कुमार ने बताया कि शाम को उसने अपनी सिल्वर रंग की कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठा तो कार गायब थी। घर के बाहर पड़ोसी के लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो उसमें स्विफ्ट कार में सवार होकर आए। साथ ही अपनी गाड़ी को दूसरी गाड़ी के साथ ही लगाकर और शीशा तोड़कर 10 मिनट के अंदर ही चोरी कर करके ले गए। सिटी थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।