फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत, एक घायल

Sun, 08 Nov 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
डहीना (रेवाड़ी)। छोटी दिवाली के दिन शनिवार प्राणपुरा-मूंदी रोड पर दोपहर में नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सभी दिवाली की खरीदारी कर कार से अपने गांव मूंदी लौट रहे थे। घटना की जानकारी होते ही घर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

खरीदारी कर घर लौटते समय अचानक सामने नीलगाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार गांव मूंदी निवासी गजेंद्र (18) और सुमित (20) है। वहीं, तीसरा युवक मोहित घायल हो गया, जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गजेंद्र और सुमित को मृत घोषित कर दिया। मोहित का उपचार जारी है।
विज्ञापन


अग्निवीर में चयनित हुआ था गजेंद्र, जनवरी में होनी थी जॉइनिंग
हादसे में जान गंवाने वाले गजेंद्र का अग्निवीर में चयन हुआ था। उसकी जनवरी में उसकी जॉइनिंग होनी थी। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थी। वहीं, सुमित 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। दोनों किशोरों के भविष्य को लेकर परिवारों ने कई सपने संजोए थे, लेकिन एक सड़क हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया।

वर्जन
खरीदारी कर लौटते समय सामने अचानक नीलगाय आने से कार पेड़ से टकरा गई। कार सवार एक किशोर समेत दो की मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।- संदीप कुमार, जांच अधिकारी, खोल थाना।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें