रेवाड़ी में एनएच 11 गांव हरिनगर के पास एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान गांव चिल्हड़ निवासी संदीप यादव और पुष्पेंद्र उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वहीं, घायल ततारपुर का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह के समय हुआ था। मौके पर राहगीरों की तरफ से डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।
जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। उसके बाद पुलिस ने इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने संदीप और पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का इलाज अभी जारी है। संदीप की अभी मंगलवार को सगाई हुई थी। संदीप के पिता और बड़े भाई की कुछ समय पहले मौत हो गई थी परिवार में मातम छा गया है। पुष्पेंद्र घर का इकलौता बेटा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच अभी कर रही है।