फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रास्ते के विवाद को लेकर जला दी कार

Tue, 07 Nov 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव काठूवास की ढाणी में कुछ लोगों ने एक की कार जला दी। आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने घटना को अंजाम दिया।
गांव काठूवास की ढाणी निवासी अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी कार घर के पास खड़ी की थी। शाम को गांव के ही कुछ लोगों ने कार के पास घास-फूस डालकर आग लगा दी जिससे कार का अगला हिस्सा जल गया। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मरवाने की धमकी दी। किसी तरह आग पर काबू पा लिया। गांव के लोगों के मुताबिक रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी और इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलने पर खोल थाने की पुलिस पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें