संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार की शाम को दो मिठाई विक्रेता और रेस्तरां में छापे डालकर
मिष्ठान भंडार व दो रेस्टोरेंट पर छापा मार कर कार्रवाई की गई। इस दौरान मिष्ठान भंडार से 4-4 व दो रेस्टोरेंट से 1-1 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई से मिष्ठान व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुतुबपुर मोहल्ले में मिलावटी मिठाई की बिक्री हो रही है। सोमवार की शाम को पुलिस बल के साथ एक मिष्ठान भंडार से 1800 किलोग्राम खोया बर्फी, 500 किलोग्राम दूध, 50 किलो खोया और 35 किलो काजू मिले। इनके 1-1 सैंपल लिए गए। एक अन्य दुकान से भी खोया, बेसन के लड्डू, इमरती व दूध के 1-1 सैंपल लिए हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के पास से दो रेस्तरां से पनीर, खोया, बर्फी के 1-1 सैंपल लिए गए। यदि इन सैंपलों में अनियमितता पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मिलावटी मिठाइयों से लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में मिलावटखोरों पर कड़ी नजर है।