फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट चौक के पास कार पलटने से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आईओसी चौक से पायलट चौक की ओर कार में सवार होकर जा रहे दो युवकों की कार पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव बोलनी निवासी रंगीत अपने दोस्त गांव गढ़ी निवासी यशपाल के साथ कार में सवार होकर हुडा बाईपास से राजेश पायलट चौक की तरफ जा रहे थे। रेजांगला पार्क के निकट पहुंचे तो उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा पलटियां खाते हुए डिवाइडर पर खड़े पोल से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई तथा एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवकों को कार से निकाल कर एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर में भेजा, जहां चिकित्सकों ने रंगीत को मृत घोषित कर दिया। घायल यशपाल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा हादसों के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें