संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि प्रत्याशियों को क्या करना है और क्या नहीं करना है।
उन्होंने बताया कि सभी दलों और उम्मीदवारों को मैदान और हेलीपैड निष्पक्ष रूप से उपलब्ध होना चाहिए। चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की आलोचना सिर्फ उनकी नीतियों, कार्यक्रमों तक सीमित रहनी चाहिए। प्रस्तावित बैठक के स्थान पर यदि कोई प्रतिबंधात्मक या निषेधात्मक आदेश लागू है तो उसका सम्मान किया जाना चाहिए। इसी प्रकार, प्रस्तावित बैठकों के लिए लाउडस्पीकर या ऐसी किसी अन्य सुविधा के उपयोग के लिए अनुमति प्राप्त की जानी चाहिए और बैठकों में गड़बड़ी या अव्यवस्था पैदा करने वाले व्यक्तियों से निपटने में पुलिस सहायता प्राप्त की जानी चाहिए।