फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर के बाहर हवाई फायरिंग करने के दो और आरोपी काबू

Wed, 28 Aug 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। गांव गुर्जर माजरी में एक युवक के घर के बाहर हवाई फायरिंग करने के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली के गांव सुंदरपुरा निवासी अंकित व प्रदीप के रूप में हुई है। एक आरोपी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

गांव गुर्जर माजरी निवासी सुरेंद्र ने शिकायत में बताया था कि वह 15 अगस्त को मोनू के साथ अपनी गाड़ी से गांव मंगलेश्वर गया था। जब वह गांव के बस स्टैंड के पास पहुंचा तो गांव के योगेश उर्फ योगी व अन्य व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी कार लगा दी। वह अपनी गाड़ी को बैक कर घर की तरफ भगा चला गया। आरोपी पीछा कर घर के बाहर पहुंच गए और हवाई फायरिंग की। आरोपी योगेश उर्फ योगी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ पहले भी मारपीट की था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में एक आरोपी गांव गुर्जर माजरी निवासी योगेश उर्फ योगी को पहले ही गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1 अवैध देशी पिस्टल व वारदात में प्रयोग की गई कार बरामद कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लेकर दो और आरोपी अंकित व प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें