फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पक्षियों के संरक्षण के लिए चलाया अभियान

Tue, 26 May 2026 06:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में अभियान चलाते शिक्षक व​ विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से महाविद्यालय में पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना पात्र और जल पात्र लगाए गए।
प्राचार्य प्रोफेसर कविता गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ती गर्मी के मौसम में पक्षियों को भोजन एवं पानी उपलब्ध कराना तथा विद्यार्थियों में जीव-जंतुओं एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। यूनिट-3 की प्रोग्राम ऑफिसर शिक्षा ने बताया कि स्वयंसेवकों ने परिसर के पेड़ों और खुले स्थानों पर दाना और पानी की व्यवस्था की तथा सभी से पक्षियों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष उषा रस्तोगी ने इकाई के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें