पक्षियों के लिए सेवा अभियान चलाते अग्रवाल वैश्य समाज के पदाधिकारी। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए सेवा अभियान चलाया गया। समाज के सदस्यों ने सोलहाराही मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए पानी और दाने के सकोरे रखे ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत मिल सके। समाज के पदाधिकारियों ने जिलेवासियों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस प्रकार के सेवा कार्य करने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नवीन सिंघल, सुनीता अग्रवाल, यशोदा बंसल, गरिमा मित्तल, रेखा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, मनु अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल मौजूद रहीं।