फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान

Thu, 26 Jun 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। स्रोत : प्रवक्त
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बावल रोड स्थित एक होटल में आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष के अवसर पर एक स्मरण कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आपातकाल की घोषणा (25 जून 1975) के ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के प्रति संकल्प दोहराया। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा तथा अमरपाल राणा व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली पहुंचीं। उन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, कार्यकर्ताओं और जनता के बलिदान को याद किया।
वक्ताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी आपातकाल (25 जून 1975 -21 मार्च 1977) को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय मानती है। भाजपा का मानना है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल ने संविधान, मौलिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों का गंभीर उल्लंघन किया था।
विज्ञापन

इस मौके पर सेनानियों और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने आपातकाल के समय में अत्याचार सहे थे। इसमें ओम प्रकाश राजपाल, बुद्धदेव यादव, लक्ष्मी नारायण, पूरन चंद, कुलदीप कोहली, विजय गुप्ता की पत्नी पुष्पा गुप्ता, दशरथ चौहान के बेटे मृदुल चौहान, राधे श्याम के पोते साहिल रहे।
इस मौके पर हुकुमचंद यादव, रामपाल यादव, प्रीतम चौहान, रत्नेश बंसल, चेयरपर्सन पूनम यादव, सिंहराम महलावत, कार्यक्रम की जिला संयोजक सुमन चौहान, हिमांशु पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें