फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाजपा के साथ जुड़ने का आह्वान

Sat, 09 Mar 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के राजीव नगर स्थित पीर बाबा वाली मस्जिद में भाजपा स्नेह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर स्नेह संवाद कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. असलम और युसूफ मलिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी के द्वारा अल्पसंख्यक समाज के हित के लिए जो स्कीमों को चला रखी है उसका विवरण समाज के लोगों को बताया। समाज को ज्यादा से ज्यादा भाजपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से कहा कि पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ अपना काम करती है। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष और सभा के आयोजनकर्ता मुबीन खान और साथियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम इस्माइल खान, इमाम हसन मोहम्मद, पप्पू खान, मिनहाज खान, इस्माइल खान, माजिद खान, मस्जिद के पूर्व खजांची सलामुद्दीन चौहान, रईस, वकील, फहीम, इसरार, हाफिज सुबहान, शमशेर आदी समाज के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें