फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कैडेट्स को नेतृत्व की बारीकियों से कराया परिचित

Tue, 07 Nov 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में सेंटर फॉर लीडरशिप ट्रेनिंग एंड बिहेवियरल साइंसेज (सी-लैब्स) पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन वायु सेना प्रशासनिक कॉलेज कोयंबटूर की ओर से किया गया। इसमें ग्रुप कैप्टन जोशुआ इमैनुएल व विंग कमांडर नीलेश जहागीरदार ने कैडेट्स को मानव व्यवहार, नेतृत्व व प्रेरणा आदि पहलुओं की बारीकियां बताईं। उन्हें कमीशन अधिकारी के रूप में भारतीय रक्षा सेवा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय शिक्षकों से भी विचार-विमर्श किया गया। विद्यालय प्राचार्य ग्रुप कैप्टन आरके यादव ने बताया कि कैडेट्स के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि कैडेट्स आदर्श नागरिक बनने के साथ-साथ भारतीय सेनाओं में अधिकारियों के रूप में शामिल हो कर देश सेवा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें