संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राज इंटरनेशनल स्कूल में हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव की अध्यक्षता व संरक्षक जवाहर लाल दुल्हन की मौजूदगी में हुई। इसमें मंथन के पाथफाइंडर ग्लोबल स्कूल कोसली के निदेशक संदीप यादव को हरियाणा प्राइवेट स्कूल संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसमें सभी ने संदीप यादव को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में गैरकानूनी रूप से चल रहे कोचिंग सेंटर, स्कूल बसों की पासिंग व उसकी समय सीमा 15 वर्ष करवाने, बच्चों, शिक्षक, शिक्षा व खेल की गुणवत्ता पर काम करने का निर्णय लिया गया। संदीप यादव ने कहा कि सभी विद्यालयों को साथ लेकर चलेंगे। प्रयास होगा कि शिक्षा विभाग व प्राइवेट स्कूलों के बीच किसी प्रकार का मतभेद न हो। इस मौके पर एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश तिवारी और सभी ब्लॉक अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।