फोटो : 04दुष्यंक को बधाई देते अमित स्वामी। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गांव बालधन कलां निवासी दुष्यंत ने जूनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पावर लिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन की तरफ से भिवानी में 7 से 9 फरवरी तक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ।
दुष्यंत ने 74 किग्रा वजन वर्ग में 245 किग्रा की स्कवेट, 127.5 किग्रा की बैंच प्रेस तथा 245 किग्रा की डैड लिफ्ट लगाकर स्वर्ण पदक जीता है। अपनी उपलब्धि के साथ दुष्यंत एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस के महानिदेशक तथा जिम एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित स्वामी से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचे। जहां अमित स्वामी ने दुष्यंत को सम्मानित करते हुए कहा कि दुष्यंत ने अपनी मेहनत व दृढ़ संकल्प के बलबूते यह उपलब्धि हासिल की है।
अमित स्वामी ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि ग्रामीण अंचल के युवा खेलों तथा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नई-नई उपलब्धियां अर्जित कर रहे हैं। स्वामी ने दुष्यंत को उनके भविष्य के लिए शुभ-कामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिले के दिव्यांग पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी संजय पहलवान ग्राम जलियावास उपस्थित थे।