रेवाड़ी। विश्व सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट की ओर से शहर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में पंडित काशीनाथ मिश्र को सुनने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा। कथा सुनने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ वंदना पोपली भी पहुंची। काशीनाथ मिश्र ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह रेवाड़ी के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात कि हरियाणा में पहली बार जगन्नाथ महाप्रभु के विग्रह स्वरूप यहां पधारे हैं। हम सभी को श्रीमद्भागवत कथामृत सुनकर इसे जीवन में उतारना होगा, तभी कथा का भाव सार्थक हो पाएगा।
काशीनाथ मिश्र ने कहा कि भविष्य पुराण (व अन्य पुराणों) के अनुसार कलयुग में समाज, धर्म, राजनीति और प्रकृति में भारी गिरावट आएगी। जहां धन और शक्ति का बोलबाला होगा, लोग स्वार्थी बनेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक नवीन भुराड़िया व रीतू भुराड़िया के अलावा भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं रमेश शर्मा, राजीव अग्रवाल, लोकेश भुराड़िया, राजकुमार जाटव, नौबत सिंह यादव, युग सोडाणी, महावीर प्रसाद मंगला व अन्य लोग मौजूद रहे।