फोटो : 05दी इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की रेवाड़ी शाखा की कार्यकारिणी समित
रेवाड़ी। दी इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की रेवाड़ी शाखा की कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया। इस दौरान वर्ष 2025-26 के लिए सीए सचिन भूटानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया और सीए नितिन गोयल को उपाध्यक्ष, सीए साहिल खरबंदा को सचिव, सीए सतीश कुमार को कोषाध्यक्ष का पदभार दिया गया। अनु जैन व प्रभव बिंदल को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष सीए सचिन भूटानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी सदस्यों व सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। शाखा के आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।