रेवाड़ी। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से रेवाड़ी के खंड बावल, डहीना, धारूहेड़ा, जाटूसाना, खोल, नाहड़ व रेवाड़ी सहित कुल 57 गांवों में रिक्त हुए पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व पंच पदों के उप चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत उम्मीदवार 26 जून तक नामांकन कर सकते हैं, जबकि 28 को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 9 जुलाई को होंगे। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मोहम्मद इमरान रजा ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में पंचायती राज संस्थानों से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र 26 जून तक 10 बजे से 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। उक्त तिथियों में उम्मीदवार की ओर से संबंधित आरओ को घोषणा पत्र देने होंगे। (राजपत्रित अवकाश 25 जून को नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे)। नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य 27 जून को प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। चुनावों के लिए मतदान 9 जुलाई को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा। वोटों की गिनती मतदान के तुरंत बाद होगी। यदि कहीं री-पोल होता है तो चुनाव आयोग द्वारा वोटों की गिनती की तारीख व समय बाद में निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति व सरपंच पदों के लिए चुनाव ईवीएम के माध्यम से होगा, जबकि पंच पदों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव होंगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि नाहड़ ब्लाक में पंचायत समिति नाहड़, जाटूसाना खण्ड के गांव कन्हौरी व रेवाड़ी खंड के गांव जाट सायरवास के सरपंच पद के लिए उपचुनाव होंगे। वहीं जिला में पंच पदों के लिए बावल खंड के गांव धारण के वार्ड नंबर-7, गांव गुजर माजरी के वार्ड नंबर-4, खेड़ा मुरार के वार्ड नंबर-4, गांव नांगल तेजू के वार्ड नंबर-1, नंगली परसापुर के वार्ड नंबर-5, ओढ़ी के वार्ड नंबर-8, रधुनाथपुरा के वार्ड नंबर-6, रणसी माजरी के वार्ड नंबर-5, शाहपुर के वार्ड नंबर-1, तिहाड़ा के वार्ड नंबर-3 के लिए उपचुनाव होंगे।
डहीना खंड के गांव भटेड़ा के वार्ड नंबर-6, गांव बुडौली के वार्ड नंबर-11, गांव डहीना के वार्ड नंबर-12, गांव देहलावास के वार्ड नंबर-7, ढाणी जैरावत के वार्ड नंबर-6, फतेहपुरी टप्पा डहीना के वार्ड नंबर-2,वार्ड-3 व वार्ड नंबर-4, गुलाबपुरा के वार्ड नंबर-6, मन्दौला के वार्ड नंबर-10, नांगल भगवानपुर के वार्ड नंबर-4 के उपचुनाव होंगे।
खंड धारूहेड़ा के गांव आकेड़ा के वार्ड नंबर-17, गांव आशियाकी टप्पा जडथल के वार्ड नंबर-6, गांव बालियर कलां के वार्ड नंबर-8, गांव डवाना के वार्ड नंबर-5, घटल मैनियावास के वार्ड नंबर-7, लाधूवास गुजर के वार्ड नंबर-1, मसानी के वार्ड नंबर-4, मुकुंदपुर बसई के वार्ड नंबर-3, रालियावास के वार्ड नंबर-9, ततारपुर इस्तमुरार के वार्ड नंबर-6 के उप-चुनाव होंगे।
खंड जाटूसाना के गांव बोडिया कमालपुर के वार्ड नंबर-2 व वार्ड नंबर-9, गांव चांदनवास के वार्ड नंबर-6, गांव चौकी नंबर-2 के वार्ड नंबर-4, गांव ढोकिया के वार्ड नंबर-2, गांव कन्हौरी के वार्ड नंबर-1, वार्ड नंबर-4 व वार्ड नंबर-5, गांव करावरा मानकपुर के वार्ड नंबर-3, वार्ड नंबर 4 व वार्ड नंबर-9, गांव खुशपुरा के वार्ड नंबर-5, गांव माढि़या खुर्द के वार्ड नंबर-6, पहराजवास के वार्ड नंबर-5 के उपचुनाव होंगे। खंड खोल के गांव बवाना गुर्जर के वार्ड नंबर-1 व वार्ड नंबर-8, गांव राजियाका के वार्ड नंबर-1, राजपुरा इस्तमुरार के वार्ड नंबर-2, गांव शहबाजपुर इस्तमुरार के वार्ड नंबर-2, के उपचुनाव होगें। खंड नाहड़ के गांव भाकली-2 के वार्ड नंबर-4, झाड़ौदा के वार्ड नंबर-3, गांव खुर्शीदनगर के वार्ड नंबर-1, वार्ड नंबर-4 व वार्ड नंबर-6, गांव नया गांव के वार्ड नंबर-4, गांव रतनथल के वार्ड नंबर-1, गांव उष्मापुर के वार्ड नंबर-8 के उप-चुनाव होंगे। खंड रेवाड़ी के गांव बाम्बड के वार्ड नंबर-2 गांव भुडथल जाट के वार्ड नंबर-8, डाबड़ी गांव के वार्ड नंबर-6, गांव ढोहकी के वार्ड नंबर-6, गंगायचा जाट के वार्ड नंबर-7, गांव गुरकावास के वार्ड नंबर-2, वार्ड नंबर-3 व वार्ड नंबर-5, गांव खड़गवास के वार्ड नंबर-1 व गांव नया गांव के वार्ड नंबर-4 के उपचुनाव होंगे।