फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक

Fri, 28 Aug 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नई बाजार स्थित दुकान पर रियो की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। त्योहार की पूर्व संध्या पर बाजारों में राखी की दुकानों पर बहनों की भीड़ उमड़ी। बहनें भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीदती नजर आईं। इस बार पारंपरिक राखियों के साथ फैंसी, नग-जड़ित, स्टोन और बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की मांग अधिक रही।
विज्ञापन

बाजार में पांच से 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध रहीं। महंगाई के बावजूद खरीदारी को लेकर बहनों में उत्साह बना रहा। नई बाजार स्थित दुकानदार प्रदीप ने बताया कि समय के साथ राखियों के डिजाइन में काफी बदलाव आया है।
पहले साधारण रेशम की डोरी और परांदा रक्षा सूत्र के रूप में इस्तेमाल होता था, लेकिन अब फैंसी राखियों का चलन बढ़ गया है। वहीं, बावल चौक पर दुकान लगाए राजकुमार ने बताया कि नग-जड़ित, स्टोन और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां ग्राहकों को खूब पसंद आईं।
विज्ञापन


सोने-चांदी की राखियां भी बनीं आकर्षण
रक्षाबंधन को लेकर सराफा बाजार में भी चहल-पहल रही। यहां सोने-चांदी की कम वजन वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दुकानों पर एक से 10 ग्राम तक की राखियां उपलब्ध हैं। कारोबारियों के अनुसार सोने-चांदी के बढ़े भाव को देखते हुए ग्राहक कम वजन वाली राखियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। चांदी की राखियां वजन और डिजाइन के आधार पर करीब 1000 रुपये से, जबकि सोने की राखियां करीब 3000 रुपये से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें