फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: व्यापारी जयसिंह के हत्यारे ने किया समर्पण, सात दिन की मिली रिमांड

Wed, 28 Aug 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 8रेवाड़ी। आरोपी को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के कंकरवाली निवासी सराफा व्यापारी जय सिंह की वीरवार को भिवाड़ी में लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में शामिल एक आरोपी ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। सूचना मिलने पर भिवाड़ी पुलिस बादली (दिल्ली) निवासी आरोप प्रीत उर्फ गोलू (19) को लेकर आई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे 7 दिन के रिमांड पर लिया।
सराफा व्यापारी की हत्या के बाद से ही आरोपी प्रीत दिल्ली में छिपा था। सोशल मीडिया पर प्रीत का फोटो वायरल हुआ तो दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर प्रीत के चाचा ने भिवाड़ी पुलिस को प्रीत के बारे में सूचना दी थी। वारदात के बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बाद में प्रीत ने दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। भिवाड़ी पुलिस सोमवार शाम 7 बजे दिल्ली पहुंची और प्रीत को पकड़ कर भिवाड़ी लाई। उससे पूछताछ के बाद पुलिस को घटना में शामिल अन्य चार बदमाशों के बारे में जानकारी हुई है। हालांकि पुलिस ने अन्य चार बदमाशों के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को पकड़े जाने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


23 अगस्त की रात साढ़े 7 बजे बदमाशों ने भिवाड़ी स्थित सेंट्रल मार्केट में कमलेश ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पांच बदमाशों ने शोरूम मालिक जयसिंह, उसके भाई मधुसूदन, बेटे वैभव से मारपीट की थी। विरोध करने पर जयसिंह और मधुसूदन को गोली मार दी थी। दो गोली लगने के कारण इलाज के दौरान जयसिंह की मौत हो गई थी। जय सिंह दो दशक से भिवाड़ी में ज्वेलरी की दुकान चला रहे थे।

सीसीटीवी में नजर आया था बदमाश

वारदात के दौरान शोरूम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई थी। इसमें बदमाश प्रीत का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर नजर आ रहा था। आरोपी प्रीत घर से फरार था। परिजनों ने प्रीत के लापता होने की भी बात कही है। प्रीत का फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो उसने खुद ही समर्पण करने का फैसला किया। घटना के बाद सभी बदमाशों ने मुंह ढका था जबकि प्रीत के मुंह से कपड़ा हट गया था।
विज्ञापन


जोधपुर के डीजीपी ने दिए थे संकेत

जोधपुर में डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में जयसिंह सिंह हत्या कांड में बड़ी लीड मिलने की बात कही थी। डीजीपी ने कहा था कि भिवाड़ी की घटना पुलिस के लिए काफी चुनौती है। इसको लेकर पुलिस की तरफ से कई टीमें लगाई गई हैं और सुराग भी मिले हैं। एडीजी क्राइम खुद भी मौके पर गए थे। हमारे पास कुछ लीड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें