फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बस चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, मामला दर्ज

Thu, 19 Dec 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्कूटी और बस की टक्कर होने से एक व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी के गांव गुडियानी निवासी सत्यनारायण ने बताया कि वह 18 दिसंबर को अपनी स्कूटी पर किसी काम से गांव न्योला गए थे। वह वापिस घर आ रहा था तो रास्ते में शिव मंदिर नजदीक मारकरपुर गांव पहुंचे तो सामने से अज्ञात चालक ने तेज रफ्तार में लापरवाही से बस चलाते हुए उसकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह स्कूटी से नीचे रोड पर जा गिरे। इस दौरान उन्हें काफी चोटें आई। बस पर कोसली के निजी स्कूल का नाम लिखा हुआ था। इसके बाद राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए रेवाड़ी के निजी अस्पताल लेकर जाया गया। पुलिस ने इस संबंध में थाना माछरोली में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें