अवैध कॉलोनी पर चल रहा बुलडोजर। स्रोत : विभाग
- फोटो : 1
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार कार्यालय की ओर से बुधवार को नियंत्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र रेवाड़ी में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
राजस्व संपदा चिल्हड़ में बिना अनुमति विकसित की जा रही करीब तीन एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी में 20 डीपीसी, पांच चारदीवारी और कच्चे रास्तों के नेटवर्क को तोड़ा गया। इसके अलावा करीब तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दूसरी अवैध कॉलोनी में 12 डीपीसी, तीन प्रीकास्ट चारदीवारी, एक अवैध निर्माण और कच्चे रास्तों को ध्वस्त किया गया।
इसी क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ में विकसित की जा रही एक अन्य अवैध कॉलोनी में छह डीपीसी और कच्चे रास्तों के नेटवर्क पर भी कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने लोगों से अपील की कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति कोई निर्माण न करें।